एक सौंदर्य प्रतियोगिता, जो है सबसे अलग!

महिलाओं के सशक्तिकरण और कुछ कर दिखाने के लिए उन्हें मंच उपलब्ध कराने के मक़सद से शुरू किये गये इंडिया ब्रेनी ब्यूटी 2019 एक बार अपने शानदार अंदाज़ में लौट आया है,‌ जिसके फ़िनाले ने‌ लोगों के बीच अपनी अलग ही छाप छोड़ी.

फ़्लोरियन फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रेनी ब्यूटी सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन वर्ली के नेहरू सेंटर के जेड बॉलरूम में किया गया था. इसकी शुरुआत का श्रेय जाता है इसकी अध्यक्ष अर्चना जैन और ट्रस्टी राबिया पटेल को. इस सौंदर्य प्रतियोगिता की संकल्पना इन दोनों ने ही की थी.
इंडिया ब्रेनी ब्यूटी सौंदर्य प्रतियोगिता को सभी क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनानेवाली सौंदर्य प्रतियोगिता के तौर पर देखा जाता है. इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि इसमें किसी शख़्स का वजन, उसकी ऊंचाई और उसकी भाषा को लेकर कोई बाधा नहीं पेश आती है. अर्चना कहती हैं, "इस सौंदर्य प्रतियोगिता का लक्ष्य इच्छुक महिलाओं के निजी और प्रोफ़ेशनल विकास में पूरा सहयोग देना और लोगों की भलाई के‌ लिए अपना अहम योगदान देना है. फ़्लोरियन फ़ाउंडेशन का मक़सद महिलाओं का सशक्तिकरण और उ‌नके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है."
राबिया ने कहा, "ख़ुद पर यकीन रखो. आप ख़ुद के बारे में जितना सोचते हो, उससे कहीं ज़्यादा बहादुर होते हो और आपने जितनी कल्पना की होती है, आप उससे कहीं ज़्यादा क़ाबिल होते हो." उधर अर्चना का कहना है, "आप दूसरों को इस बात का फ़ैसला मत करने दो कि आप क्या नहीं कर सकते हो. दूसरों की सीमित बातों से आप अपनी सीमाएं मत तय कीजिए. आप ख़ुद पर शंका करना छोड़ दोगे, तो आप वो सब हासिल कर‌ सकते हैं,‌ जिसके बारे में आपने‌ कभी नहीं सोचा होगा."
इस कार्यक्रम के ख़ास मेहमानों में मिकी मेहता, डॉली ठाकोर, डॉ. अनील मुरारका, बरखा नांगिया, अफ़ीफ़ा नाडियादवाला, एलेगेंट मार्बल्स के राकेश अग्रवाल, आईबीजी ग्रुप के अध्यक्ष विकास मितरसेलेन और ग्लोबल वेलनेस ब्रांड एम्बैसेडर डॉ. रेखा चौधरी और अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं. भारी दिल से अर्चना और राबिया ने कहा, "हमें ऐसी बुरखा परस्त औरतें भी मिलीं, जिन्होंने रोते हुए बताया कि पर्दे और बुरखे में रहकर भी वो बहुत कुछ कर सकती हैं." इस कार्यक्रम को होस्ट किया था सिमरन आहूजा ने‌.
उल्लेखनीय है कि इस सौंदर्य प्रतियोगिता की हरेक प्रतिभागी का एक विशेष पोर्टफ़ोलियो तैयार किया जाएगा, जिसके तहत उन्हें डिज़ाइनर कपड़े पहनने का मौका मिलेगा और साथ ही उन्हें इंडस्ट्री के जानकारों की तरफ़ से ग्रूमिंग और स्टाइलिंग टिप्स भी मिलेंगे.
इतना ही नहीं, विजेताओं और बाक़ी फ़ाइनलिस्ट्स को विभिन्न तरह के उचित मंचों पर अपनी प्रतिभा को दर्शाने का मौका भी दिया जाएगा. समाज के लिए रोल मॉडल बनने और अपनी अलग पहचान बनाने‌ की इच्छुक महिलाओं को इंडिया ब्रेनी ब्यूटी ग्लैमर और शोहरत की दुनिया में एक अलग मकाम बनाने में पूरी मदद करेगा.    

Comments

Popular posts from this blog

FOR THE FIRST-TIME EVER, HISTORY-IN-THE-MAKING IN 90 YEARS INDIAN OSCAR ACADEMY SELECTION JURY MEMBER UJWAL N NIRGUDKAR COORDINATES OSCAR ACADEMY PRESIDENT JOHN BAILEY VISIT TO INDIA

World Book of Records Honours Stand Up Comedian Kapil Sharma

Hon Maharashtra Chief Minister Eknath Shinde, Hon Governor Bhagat Singh Koshyari, Deputy CM Devendra Phadnis, Tourism Minister Mangal Prabhat Lodha along with singer Madhushree performed Ganesh Aarti! Famous stars of the film world also performed Ganraj's aarti with political figures before immersion!